न्यूज डेस्क: चीन भारत के साथ जिस तरह के तनाव को बढ़ा रहा हैं वो कभी भी युद्ध में बदल सकता हैं। लेकिन अगर युद्ध हुआ तो भारत की ये दो मिसाइलों के सामने चीन नहीं टिक पाएगा। इससे उसकी बर्बादी निश्चित हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) के मुताबिक भारत के अग्नि-5 और ब्रह्मोस मिसाइल के सामने चीन की हेकड़ी निकल जाएगी। क्यों की अग्नि-5 मिसाइल से चीन के सभी शहर को टारगेट किया जा सकता हैं। अगर मिसाइल जंग होती हैं तो अग्नि 5 मिसाइल की जद में पूरा चीन आ जाएगा। ये मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सछम हैं।
अग्नि 5 कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस मिसाइल से चीन के शहर पेइचिंग, शंघाई, गुआंगझाऊ और हॉन्ग कॉन्ग जैसे शहरों को निशाना बनाया जा सकता है। ये शहर चीन के लिए काफी मायने रखते हैं।
वहीं बात ब्रह्मोस मिसाइल की करें तो इसकी कोई तोड़ नहीं हैं। इस मिसाइल को रडार से भी पकड़ना मुश्किल हैं। युद्ध के हालात में भारत की तीनो सेनाएं इस मिसाइल का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक अमेरिकी रिपोट में भी इस बात का खुलासा हुआ हैं की ब्रह्मोस मिसाइल युद्ध की स्थिति में दुनिया में सबसे बेहतर और सबसे तेज हैं। यह एक गेमचेंजर मिसाइल हैं।