न्यूज डेस्क: चीन पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलाकर सुपरपावर बनना चाहता हैं। इसके लिए वो विस्तारवादी नीतियों पर चल पड़ा हैं। चीन के इन्ही विस्तारवादी नीतियों को खत्म करने के लिए भारत सहित दुनिया के चार देश साथ आ रहे हैं। जिससे ड्रैगन बौखलाया हुआ हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक चीनी ड्रैगन को घेरने के लिए अब अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया साथ आ रहे हैं। इससे चीन की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। क्यों की ये चार देश एक साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे तथा चीन को हद में रहने का संकेत देंगे।
बता दें की 13 साल बाद मालाबार युद्धाभ्यास में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं एक साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन करेंगी। ये शक्ति प्रदर्शन अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा। इस शक्ति प्रदर्शन के नाम से चीन को अभी से टेंशन हो रही हैं।
खबर के मुताबिक अमेरिका का कहना है कि जब दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है तब चीन सैन्य विस्तार कर रहा है तथा पड़ोसी देशों के साथ जबरदस्ती कर रहा हैं। ऐसे समय में इन चार देशों का साथ आना बहुत ज़रूरी हैं। अमेरिका ने कहा है की चीन को जवाब देने के लिए क्वॉड देशों को और मजबूत बनाना होगा।