धर्म डेस्क: शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन कई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता हैं। मान्यता है कि इस दिन जो लोग खरीदारी करते हैं उनके जीवन में धन की कमी नहीं होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन चीजों की खरीदारी आप धनतेरस के दिन कर सकते हैं।
धनतेरस पर इन चीजों की करें खरीदारी, कभी नहीं होगी धन की कमी
1 .धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की कृपा पाने के लिए कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना चाहिए। इससे जीवन में धन की कमी नहीं होगी।
2 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस पर धनिए के बीज की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इससे जीवन पर गणेश-लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।
3 .धनतेरस के दिन सोने चांदी का सिक्का खरीदना लाभकारी होता हैं। इससे माता लक्ष्मी जीवन भर प्रसन्न रहती हैं और उनकी कृपा बनी रहती हैं।
4 .धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
5 .धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लाना शुभ होता है। इससे जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती हैं।